Meerut News: पुतले के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे व्यापारियों की पुलिस से नोकझोंक
मेरठ, अक्टूबर 7 -- Meerut News: विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल एवं युवा नेता इसरार सिद्दीकी के नेतृत्व में व्यापारी पुतला लेकर प्रदर्शन करने जा रहे थे। मेघदूत पुलिया के पास पुलिस ने व्यापारियों को रोक लिया और उनके पास मौजूद पुतला छीन लिया। इस दौरान व्यापारियों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक हुई। व्यापारियों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध जताया और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।व्यापारियों का कहना था कि वे विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कलेक्ट्रेट जा रहे थे। पुतला छीनने को लेकर मौके पर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.