Meerut News: पुतला फूंकने के मामले में अधिवक्ता सभा अध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार
मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: कमिश्नरी पार्क में पुतला दहन करने की योजना बना रहे समाजवादी अधिवक्ता सभा से जुड़े पांच अधिवक्ताओं को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में समाजवादी अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष अनिल वर्मा भी शामिल हैं। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ साजिशन होर्डिंग लगाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पोस्टर जलाया गया। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई। शनिवार को पुलिस ने समाजवादी अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष अनिल वर्मा, गौरव खन्ना, विशाल मोरिन, उदयवीर सिंह व सुखबीर सिंह को गिरफ्तार किया। उधर, सिविल लाइन थाना प्रभारी अरुण भाटी का कहना है कि पांचों अधिवक्ताओं के खिलाफ शांतिभंग में मुकदमा दर्ज कर न्याया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.