मेरठ, अक्टूबर 23 -- Meerut News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पीईटी को लेकर मवाना स्थित एएस इंटर कॉलेज में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 40 सीसीटीवी और 127 आईपी कैमरों से पूरे परिसर की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा, परिसर और उसके आसपास 200 मीटर के दायरे में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए जैमर लगाए गए हैं। अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक जांच और आई-इंप्रेशन की व्यवस्था भी की गई है। यह भी पढ़ें- Bareily News: 25 से पीईटी परीक्...