मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: पिठलोकर गांव के पास बह रही काली नदी का जलस्तर शनिवार को करीब तीन फुट और बढ़ गया, जिससे ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी अब सामान्य सतह से करीब सात फुट ऊपर पहुंच चुका है। यदि जलस्तर में दो फुट और बढ़ोतरी हुई तो गांव की निचली आबादी में पानी घुसने का खतरा पैदा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार गांव काली नदी की सामान्य सतह से करीब 20 फुट ऊंचाई पर बसा है, हालांकि कुछ हिस्से 12 से 15 फुट की ऊंचाई पर स्थित हैं। गांव के समीप बहने वाली काली नदी आगे चलकर हिंडन नदी में मिल जाती है। यह भी पढ़ें- यमुनानदी के बढे जलस्तर से खुली सुरक्षा परियोजनाओं की पोल लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते गांव के जंगल क्षेत्र में करीब 1500 बीघा कृषि भूमि पहले ही जलमग्न हो चुकी है। ग्रामीण अहमद, शफीक, मुस्तफा, मनंवर और ...