मेरठ, जुलाई 9 -- Meerut News: लोहियानगर इलेक्ट्रिक बस डिपो में स्थापित पावर स्टेशन में तकनीकी फाल्ट होने से 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रभावित हुआ। बसों के रूट पर न चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। डिपो एआरएम सचिन सक्सेना ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे पावर स्टेशन के सीटी पैनल में फाल्ट हो गया था। इसकी सूचना पीवीवीएनएल अधिकारियों को दी गई। वहां से भेजी गई टीम ने सीटी को ठीक करने का प्रयास किया। करीब पांच घंटे बाद फाल्ट ठीक हो सका। डिपो की बिजली गुल होने के चलते बसों की चार्जिंग नहीं हो सकी। इसके चलते करीब 25 बसें संचालित नहीं की जा सकी। यह भी पढ़ें- Raebareli News: लालगंज टाउन के पांचों फीडर ठप, साढ़े सात घंटे बिजली गुल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...