मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: सरधना नगर पालिका की बोर्ड बैठक में बीती 29 सितम्बर को हुए हंगामे का मामला अब डीएम तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने डीएम को पत्र भेजकर एक व्यक्ति पर बोर्ड बैठक में बिना अनुमति प्रवेश करने, हंगामा करने और कर्मचारियों को कार्रवाई व मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। संघ ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए कर्मचारियों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की है। संघ की ओर से डीएम को भेजे गए पत्र में बताया गया कि 29 सितंबर को दोपहर तीन बजे पालिका के अब्दुल कलाम सभागार में बोर्ड बैठक चल रही थी। आरोप है कि इस दौरान आदर्शनगर निवासी दीपक निराला बिना अनुमति सभागार में प्रवेश करने का प्रयास करने लगा। कर्मचारियों द्वारा रोकने पर उसके आक्रोशित होकर गाली-गलौज और हंगामा करने का आरोप ...