मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: धर्मनगरी सरधना में बुधवार को आदर्श नगर स्थित शिव मंदिर मैदान में भगवान पारसनाथ एवं मां पद्मावती भक्ति आराधना का भव्य आयोजन किया गया। श्री पारसनाथ एवं मां पद्मावती भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सरधना समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जैन भजन गायकों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। पूरा पंडाल देर तक भक्ति रस में सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम रहे। समारोह गौरव के रूप में वीरेंद्र जैन, रितेश जैन और अंकुर जैन शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन ने किया। विशिष्ट अतिथि धनपाल जैन, प्रदीप जैन, कमल जैन, नीरज जैन, राजीव जैन और कुणाल जैन र...