मेरठ, जुलाई 2 -- Meerut News: लिसाड़ी रोड, खत्ता रोड और पिल्लोखड़ी रोड से जुड़े कई मोहल्लों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पूर्व पार्षद शाहिद अब्बासी ने बताया कि गणेशपुरी, इंदिरा नगर, गुलजार इब्राहिम, मिया मोहम्मद नगर, रशीद नगर, बनिए वाला खेत, शकूर नगर, फिरोज नगर, तारापुरी, श्याम नगर, खुशहाल नगर, ईदगाह, गोल्डन कॉलोनी, उमर गार्डन और शौकत कॉलोनी सहित वार्ड संख्या 89, 76, 90, 81 एवं 88 के हजारों लोग कई दिनों से जल संकट का सामना कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में गंगाजल की पाइपलाइन से नियमित जलापूर्ति नहीं होती है।पूरा इलाका वर्षों से 10 एचपी क्षमता के नलकूप पंप पर निर्भर है, लेकिन भूजल स्तर गिरने के कारण अधिकांश 10 एचपी के पंपों के बोर फेल हो गए हैं, जिससे पानी की आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल वै...