मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: गंगा पुल की अप्रोच रोड पर मंगलवार को तीसरे दिन भी आवागमन सुचारू नहीं हो सका, जिससे गंगा के उस पार जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पानी की निकासी के स्थायी समाधान होने तक किसान यूनियन ने भी टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए हैं। वहीं शाम को नायब तहसीलदार और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मौके पर पहुंचकर लोगों से वार्ता कर बताया कि पानी की निकासी के स्थायी समाधान के लिए प्रपोजल भेज दिया गया है। तीन दिनों तक लगातार हुई बरसात के बाद खेतों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसके निकास के लिए कुछ लोगों ने शनिवार रात सड़क को उखाड़ दिया था, जिससे सड़क के एक ओर खेतों में जमा पानी तेज प्रवाह के साथ दूसरी ओर निकला शुरू हो गया। जैसे ही इसकी सूचना अधिकारियों को मिली तो उन्होंने तत्काल लोक...