मेरठ, जुलाई 28 -- Meerut News: पानी की टंकी पर चढ़कर युवाओं द्वारा रील बनाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। छात्र नेता विनीत चपराना ने सोमवार को इसकी शिकायत परिषद अधिकारियों से की और परिषद की टंकियों पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाने की मांग की। विनीत चपराना ने अधीक्षण अभियंता राहुल यादव को बताया कि परिषद की पानी की टंकियों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के चलते युवा ऊपर चढ़ जाते हैं और जान जोखिम में डालकर रील बनाते हैं। विनीत चपराना ने जागृति विहार विस्तार योजना संख्या 11 के सेक्टर 5 की पानी की टंकी पर चढ़े युवाओं की फोटो और वीडियो भी अधिकारियों को उपलब्ध कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...