Meerut News: पांडेश्वर मंदिर में तेंदुआ दिखने से श्रद्धालुओं में मची खलबली
मेरठ, सितम्बर 16 -- Meerut News: हस्तिनापुर कस्बे के प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार शाम पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं को तेंदुआ दिखाई देने से खलबली मच गई। तेंदुआ कुछ देर मंदिर परिसर के पास रुकने के बाद प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर की ओर चला गया। तेंदुए को देखकर श्रद्धालु भयभीत हो गए और पूजा-अर्चना बीच में छोड़कर अपने घरों की ओर लौट गए। बुधवार शाम कस्बा निवासी विक्रम चौधरी प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। पूजा के बाद जब वह मंदिर से बाहर निकले तो उन्हें मंदिर की दूसरी ओर स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर की सीढ़ियों पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Amroha News: नसीरपुर में दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत वहां मौजूद कुत्ते तेंदुए को देखकर लगातार भौंक रहे थे। कुछ दूरी आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.