Meerut News: पहली बारिश में 8.60 करोड़ का सिंथेटिक ट्रैक फेल
मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: खेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए 8.60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक की पहली ही बारिश में पोल खुलती नजर आई। बारिश के बाद ट्रैक पर हुए जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैक के निर्माण की गुणवत्ता और ड्रेनेज सिस्टम को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बारिश के कारण ट्रैक और मैदान पर कई स्थानों पर पानी भर गया, जिससे खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास ठप हो गया। एथलीटों का कहना है कि जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था नहीं होने के कारण ट्रैक लंबे समय तक उपयोग के योग्य नहीं रह पाता। मजबूरी में खिलाड़ियों को स्टेडियम छोड़कर आसपास की सड़कों पर दौड़ और फिटनेस अभ्यास करना पड़ रहा है, जहां दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। स्थिति केवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.