मेरठ, अक्टूबर 30 -- Meerut News: दिल्ली-दून हाईवे पर शुक्रवार दोपहर सकौती स्थित गरम धरम रेस्टोरेंट के सामने सहारनपुर से पीईटी परीक्षा देकर लौट रहे गंगानगर निवासी बाइक सवार दो भाइयों को पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गए, जबकि चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी पर उपचार दिलाया। गंगा नगर के कसेरूखेड़ा बक्सर निवासी सुमित पुत्र नरेशपाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपने भाई सूरज के साथ बाइक पर सवार होकर सहारनपुर के प्रद्युम्न नगर जेवी जैन इंटर कालेज में पीईटी की परीक्षा देकर लौट रहा था। हाईवे पर सकौती के पास गरम धरम रेस्टोरेंट के सामने पहुंचने पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घायलों को दौराला सीएच...