मेरठ, अक्टूबर 20 -- Meerut News: पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए मेरठ पुलिस ने रोहटा थाने में परिवार विवाद निवारण क्लीनिक शुरू किया है। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत स्थापित इस क्लीनिक में पति-पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच विवादों को सुलझाने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। सोमवार को एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर और डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने क्लीनिक का उद्घाटन किया। पुलिस के साथ निजी विवि के विधि विशेषज्ञ और मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता संबंधित पक्षों की काउंसलिंग में सहयोग करेंगे। गंभीर मामलों में नहीं टलेगी कार्रवाई यह भी पढ़ें- Meerut News: रोहटा थाने में परिवार निस्तारण क्लीनिक का शुभारंभक्लीनिक में विशेषज्ञ करेंगे काउंसलिंग क्लीनिक में महिलाओं और बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए मामलों का निस्तारण करान...