मेरठ, अगस्त 2 -- Meerut News: चौक बाजार स्थित श्री सुमतिनाथ-कुंथुनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में पूज्य साध्वी प्रवचन दीपिका श्रुतपूर्णा श्रीजी एवं साध्वी इष्टप्रिया श्रीजी के सानिध्य में परमात्मा 1008 श्री सुमतिनाथ जी का विशेष अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान का लाभ लिया। अभिषेक के दौरान परमात्मा को सुगंधित गुलाब जल, गुलाब की पंखुड़ियों, पंचामृत द्रव्य, गौदुग्ध और केसर जल से अभिषेक कराया गया। इसके बाद शुद्ध जल से अभिषेक किया गया। अभिषेक के दौरान श्रद्धालु भजन गाते हुए नृत्य कर आनंदित हुए। चढ़ावे का लाभ राजाराम जैन परिवार एवं प्रवीण जैन-गुड्डी जैन परिवार ने लिया। साध्वी श्रीजी ने कहा कि जब जीवन में पुण्य प्रबल होता है, तभी व्यक्ति को परमात्मा और गुरु की सेवा का अवसर प्राप्त होता है। ऐसे अवसर ...