मेरठ, अगस्त 27 -- Meerut News: परतापुर, टीपीनगर और ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग जगहों पर रबर डंबल प्लेट फेंकी जा रही हैं। इसी बात की सूचना पर लोगों ने लूट मचा दी। कुछ लोग बोरियां लेकर पहुंचे और डंबल प्लेट भरकर अपने साथ ले गए। परतापुर क्षेत्र के शताब्दीनगर स्थित एलएंडटी यार्ड और भूड़बराल में डंबल प्लेट फेंकी गई। वहीं, टीपीनगर क्षेत्र के मोहकमपुर स्थित वाल्मीकि श्मशान घाट के बराबर भी डंबल प्लेट पड़े मिले। बिजली बंबा बाईपास स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बराबर खाली पड़े प्लॉट में कूड़े के ढेर के बीच पानी में प्लास्टिक से लिपटे रबर के डंबल प्लेट मिले। जैनपुर गांव के पास खाली मैदान में भी बड़ी संख्या में डंबल प्लेट डाले गए हैं। कुछ लोगों ने इनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बताया कि यहां लूट मची है और लोग रबर प...