Meerut News: पपेंद्र हत्याकांड: शव गांव पहुंचने पर परिजनों का हंगामा
मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: अटेरना गांव में शनिवार दोपहर पपेंद्र का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, आर्थिक मदद और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। बढ़ते तनाव को देखते हुए दो थानों की फोर्स को मौके पर बुला लिया गया। देरशाम एसडीएम उदित नारायण सेंगर से फोन पर हुई वार्ता के बाद परिजन मान गए और शव का अंतिम संस्कार किया। इससे पहले मृतक के भाई बिट्टू की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। बता दें कि 40 वर्षीय पपेंद्र पुत्र हरफूल बीती दो सितम्बर को संदिग्ध परिस्थितयों में लापता हो गया था। शुक्रवार को उसका शव घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.