मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: मवाना कस्बे के एक मोहल्ले से महिला अपने ही देवर के साथ फरार हो गई। इस घटना से दुखी होकर पीड़ित पति ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली और गंभीर अवस्था में थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित युवक के अनुसार, उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी पत्नी के संबंध उसके छोटे भाई से कायम हो गए थे। इस बात को लेकर घर में आए दिन कलह और विवाद होता रहता था। इस बीच पत्नी ने पीड़ित पति पर दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज करा दिया था।

पत्नी और भाई के गायब होने का आरोप तहरीर में पीड़ित ने बताया कि करीब 20 दिन पहले उसकी पत्नी मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। आरोप है कि वह अपने साथ घरमें रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात और...