मेरठ, अक्टूबर 25 -- Meerut News: सड़क पर पड़े मिले महज 60 रुपये उठाने की कोशिश ने दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। गढ़ रोड पर अस्पताल के सामने रुपयों को लेकर शुरू हुई कहासुनी में दोनों ओर से पत्थर और कांच की बोतलें चलने लगीं। अचानक हुए इस संघर्ष में दो घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। घटना मेडिकल थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित अस्पताल के सामने की बताई गई है। जमीन पर 60 रुपये पड़े मिले थे। इन रुपयों को उठाने के लिए दोनों पक्षों के लोग आगे आए। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामूली रकम से जुड़ा विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए। संघर्ष के दौरान रवि और रविंदर को चोटें आईं, जबकि विपिन के भी घायल होने की सूचना है। इसे के साथ दूसरे...