Meerut News: पटरी पर लौटा यातायात, रोडवेज और इलेक्ट्रिक बस संचालन शुरू
मेरठ, अगस्त 13 -- Meerut News: कांवड़ यात्रा के बाद बुधवार को शहर का यातायात पटरी पर लौट गया। रोडवेज और इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन सामान्य हो गया। भैंसाली बस अड्डा भी फिर से गुलजार हो गया। सोहराबगेट अड्डे से संचालित मेरठ डिपो और भैसाली डिपो की बसें भैसाली अड्डे पर पहुंच गई। रूट डायवर्जन व्यवस्था खत्म होने और बसों के निर्धारित रूटों से चलने पर यात्रियों को भारी राहत मिल गई है। कांवड़ यात्रा के चलते हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली रोड स्थित भैंसाली बस अड्डे को गढ़ रोड स्थित सोहराबगेट बस अड्डे पर अस्थायी रूप से शिफ्ट कर दिया था। 31 जुलाई से भैसाली अड्डे से संचालित मेरठ डिपो और भैसाली डिपो की अनुबंधित बसें सोहराबगेट अड्डे से ही रूट डायवर्जन के साथ संचालित की जा रही थी। यह भी पढ़ें- Shamli News: शिवरात्रि के बाद रोडवेज व निजी बसों का फिर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.