मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा टीम ने नौचंदी स्थित एक फर्म पर छापेमारी की। घंटों चली जांच पड़ताल में फर्म के खरीद बिक्री रिकॉर्ड में अंतर के साथ ही टैक्स चोरी पकड़ी गई। फिलहाल फर्म की ओर से एक करोड़ रुपया राजस्व जमा कराया गया है। अभी टीम के अधिकारी कब्जे में लिए रिकॉर्ड की जांच पड़ताल करने में जुटे हैं। जीएसटी अधिकारियों के अनुसार नौचंदी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग कॉलोनी स्थित एक वेबरेज एवं कोल्ड ड्रिंक फर्म पोर्टल पर उपलब्ध आकड़ों की जांच की गई। अपर आयुक्त सुशील कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2024-25 से वर्ष 2026-27 (माह जून 2026 तक) के आकड़ों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि फर्म की खरीद-बिकी के अंतर पर फर्म के व्यापार स्थल पर 3.45 करोड़ का स्टाक होना चाहिए। परंतु रेकी पर बहुत ही बहुत कम स्टाक देख...