मेरठ, नवम्बर 22 -- Meerut News: मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में एडवोकेट के घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नौचंदी पुलिस और स्वाट टीम नगर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को नौचंदी ग्राउंड में अशोक की लाट के पास से दबोचा। उनके कब्जे से डेढ़ लाख रुपये नकद, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और चार अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं। बैंक कॉलोनी निवासी एडवोकेट सुनील कुमार के घर में चोर मुख्य दरवाजा तोड़कर अलमारी में रखी नकदी और सोने-चांदी के आभूषण ले गए थे। 16 नवंबर को पीड़ित की तहरीर पर नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस और स्वाट टीम को लगाया गया था। संयुक्त टीम ने सलीम उर्फ शाहिल शेख निवासी बलरामपुर, राजक...