मेरठ, अक्टूबर 14 -- Meerut News: मेरठ। सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी ठहराए जाने के बाद मुस्कान और साहिल की बेचैनी बढ़ गई है। 14 अक्टूबर यानी आज अदालत दोनों की सजा सुनाएगी। इसे लेकर दोनों की मानसिक स्थिति पर जेल प्रशासन नजर रख रहा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान और साहिल दोनों चुप रहने लगे हैं। दोनों को तनाव और अवसाद से बाहर निकालने के लिए चिकित्सकीय परीक्षण और काउंसिलिंग कराई गई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोषी करार दिए जाने के बाद से मुस्कान और साहिल दोनों परेशान हैं। दोषी करार दिए जाने के बाद से मुस्कान और साहिल कम बातचीत कर रहे हैं मुस्कान ने पूजा पाठ भी काम कर दिया है ऐसे में जेल प्रशासन ने भी सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल कोर्ट की ओर साहि...