Meerut News: नीला ड्रम कांड : 18 माह बाद खुला का मकान
मेरठ, अक्टूबर 30 -- Meerut News: नीला ड्रम कांड के करीब 18 माह बाद बुधवार शाम बंद उस मकान को खोला गया, जिसमें सौरभ और मुस्कान रहते थे। शाम करीब पांच बजे ब्रह्मपुरी पुलिस की मौजूदगी में मुख्य गेट और घर के अंदर जाने वाले दरवाजे पर लगे दोनों ताले ईंटों से तोड़े गए। इसके बाद पुलिस ने सौरभ की मां रेणू देवी, बड़े भाई राहुल उर्फ बबलू और मकान मालिक ओमपाल सिंह की मौजूदगी में घर की तलाशी लेते हुए सामान निकलवाया। पुलिस ने सामान की सूची तैयार कर सौरभ का सामान उसके भाई राहुल को सुपुर्द कर दिया। मकान के दरवाजे खुलते ही सौरभ के स्वजन अंदर पहुंचे। जिस कमरे में सौरभ की हत्या की गई थी, वहां पहुंचते ही मां रेणू देवी और भाई राहुल भावुक हो गए और दोनों फूट-फूटकर रोने लगे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मकान में रखे सामान का विवरण दर्ज किया और सौरभ के परिवार को उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.