मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शुक्रवार को खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। संस्थान के चेयरमैन ब्रजवीर सिंह ने राष्ट्रगान के बाद मशाल प्रज्ज्वलित की। वालीबॉल में एनआईटी बीटेक प्रथम वर्ष की टीम विजेता रहा। खो-खो में एनआईटी की छात्राओं ने बाजी मारी, जबकि कबड्डी में एनआईईटी पॉलिटेक्निक की टीम विजेता रही। इस दौरान डायरेक्टर जनरल डॉ. योगेश भौमिया, डॉ. विशाल कोहली, डॉ. भरत गोयल, मनोज कुमार गोयल और कार्यकारिणी सदस्य सोनिया अहलावत मौजूद रहे। आयोजन में डीन शंभू प्रसाद मिश्रा, स्पोर्ट्स कोच मुकेश त्यागी, डीन शुभम कश्यप आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...