मेरठ, अक्टूबर 19 -- Meerut News: मेरठ। जिला शतरंज खेल संघ की देखरेख में पांडव नगर स्थित केएल निष्ठा चेस एकेडमी में एक दिवसीय मेरठ ओपन सीनियर सेलेक्शन शतरंज टूर्नामेंट में जिले के करीब 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आठ वर्ष के बच्चों से लेकर 80 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने चालों की बिसात पर अपनी प्रतिभा दिखाई। इनमें 30 अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी भी शामिल रहे। शतरंज के इस टूर्नामेंट में निष्काम बंसल ने पहला स्थान हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। कड़े मुकाबलों के बाद निष्काम बंसल ने पहला, मो. इरशाद ने दूसरा, दिव्यांशु शर्मा ने तीसरा और ध्रुव जैन ने चौथा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई राष्ट्रीय शतरंज में सनबीम लहरतारा ने जीता खिताब इन चारों खिलाड़ियों का चयन 23 से 26 अक्टूबर तक गाजियाबाद में होने वाली...