मेरठ, जुलाई 24 -- Meerut News: कस्बा हर्रा की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी पार्लर संचालक निशा चौहान की हत्या के दुखद हादसे के बाद अब उनके परिवार ने एक साहसिक और प्रेरणादायक कदम उठाया है। निशा के अधूरे सपनों को जिंदा रखने के लिए शुक्रवार को उनका बंद पड़ा ब्यूटी पार्लर दोबारा खोल दिया गया। पार्लर की कमान अब निशा की बहन सोनिया ठाकुर ने संभाली है, जबकि उनकी 8 वर्षीय मासूम बेटी ऐंजल ने मां के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक भावुक वीडियो शेयर कर लोगों से सहयोग की अपील की है। निशा की हत्या के बाद पुलिस जांच के सिलसिले में उनका मोबाइल कब्जे में था, जिससे उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद थे। मोबाइल वापस मिलने पर शुक्रवार को पहली बार उनकी बेटी ऐंजल ने मां की पुरानी यादों और तस्वीरों के साथ एक वीडियो पोस्ट किया। 'मिस यू मां, हमारा साथ दें' लिखकर श...