मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: सरधना थाना क्षेत्र के मुल्हैड़ा गांव में विकास कार्य करा रहे ग्राम प्रधान के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान ने गांव के तीन युवकों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मुल्हैड़ा गांव निवासी ग्राम प्रधान कुलदीप पुत्र चरण सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि 24 सितंबर की दोपहर वह गांव में पूर्व प्रधान के घर के सामने पुलिया का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी राजीव उर्फ मुन्ना पुत्र सुखबीर और संदीप उर्फ बबलू पुत्र रणवीर मौके पर पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे।आरोप है कि दोनों ने दोबारा वहां दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद ग्राम प्रधान शिकायत करने मुल्हैड़ा पुलिस चौकी पहुंचे। आरोप ह...