मेरठ, नवम्बर 5 -- Meerut News: शशि मदन पब्लिक स्कूल में संस्थापक मदनपाल सिंह के जन्मदिवस पर विविधांजलि 2.0 पर निपुण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित शैक्षिक और तकनीकी मॉडल प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मक और गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जय चौधरी, सहनिर्देशिका अनुमेहा सिंह, प्रधानाचार्या संगीता भट्ट, प्रो-वाइस चेयरपर्सन शशि सिंह, प्रबंधक अतुल कुमार सिंह, श्वेता सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर मेरे का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आयोजित मेले में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित शैक्षिक मॉडल तैयार कर अपने स्टॉल लगाए। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित रोबोटिक मॉडल प्रस्तुत कर प्रदर्शित किए। यह भी पढ़ें...