मेरठ, अक्टूबर 14 -- Meerut News: कालंद गांव निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर निजी रास्ते पर जबरन गेट लगाने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद भी विपक्षी गेट लगाने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्यायालय के आदेश का पालन कराकर कार्रवाई की मांग की है। इमरान अली पुत्र अल्लाबन्दा ने बताया कि गाटा संख्या 425 में उसकी 0.1140 हेक्टेयर भूमि है। उसका कहना है कि भूमि पर मकान बना हुआ है और पारिवारिक बंटवारे के अनुसार वह उस पर काबिज है। मकान में आने-जाने के लिए उसने अपनी निजी भूमि पर रास्ता बनाया हुआ है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले लोग मकान का गेट उक्त रास्ते की ओर खोलने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने के बाद भी आरोपियों ने चिनाई जारी रखी। विवाद बढ़ने की आशंका के चलते उसने बीती 9 अक्टूब...