मेरठ, अगस्त 18 -- Meerut News: छुर गांव में दबंग लोगों ने अवैध रूप से चार फीट चौड़े नाले पर अवैध कब्जा कर लिया। नाले पर कब्जा होने के बाद गांव से निकलने वाले पानी की निकासी प्रभावित हो गई। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर नाले से कब्जा हटवाने की मांग की है। एसडीएम ने नायब तहसीलदार सरूरपुर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीएम से शिकायत करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब चार फीट चौड़ा नाला है, जो जल निकासी का प्रमुख साधन है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने नाले को अवरुद्ध कर उस पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। नाला बंद होने से घरों के आसपास पानी और कीचड़ जमा हो रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार सरूरपुर को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई क...