मेरठ, अगस्त 13 -- Meerut News: पढ़ाई को लेकर माता की डांट से नाराज होकर घर से गए किशोर को हस्तिनापुर पुलिस ने मात्र छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों से आंसू छलक पड़े और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। पुराना हस्तिनापुर निवासी ललिता ने बुधवार शाम करीब पांच बजे अपने बेटे को पढ़ाई न करने पर डांट दिया था। मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। यह भी पढ़ें- Hardoi News: तीन घंटे में घर से लापता पांच वर्षीय बालक बरामद उन्होंने रिश्तेदारी और आसपास के इलाकों में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परेशान होकर परिजनों ने मामले की सूचना हस्तिनापुर थाना ...