Meerut News: नाबालिग से छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, जुलाई 25 -- Meerut News: लोहियानगर थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ आरोपी शाकिब पुत्र आमिर उर्फ अफजाल अहमद, निवासी जाकिर कॉलोनी ने छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत की और बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी शाकिब को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ करने वाला दबोचा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.