Meerut News: नाबालिग के धर्म परिवर्तन के प्रयास और छेड़छाड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, जुलाई 29 -- Meerut News: मवाना थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने, छेड़छाड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में पुलिस ने मुख्य आरोपी कैफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को घटना के करीब 24 घंटे के भीतर दबोचते हुए न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मवाना के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर ग्राम भैंसा स्थित गत्ता फैक्ट्री के पास ट्यूबवेल के निकट से वांछित आरोपी कैफ पुत्र इसरार निवासी ग्राम भैंसा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को ग्राम भैंसा निवासी ओंकार सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग भतीजी को कैफ बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.