Meerut News: नादिर अली बिल्डिंग के मालिक पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप
मेरठ, अक्टूबर 7 -- Meerut News: जलीकोठी स्थित नादिर अली बिल्डिंग के मालिक पर पुलिस से साठगांठ करके एक व्यापारी पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए स्थानीय व्यापारियों ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद एसएसपी ने थाना पुलिस को मुकदमे में जांच और निष्पक्ष कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जलीकोठी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास के साथ मंगलवार को जली कोठी के व्यापारी एसएसपी ऑफिस पहुंचे। नादिर अली बिल्डिंग के किराएदार अमजद अली ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग के मालिक फाइज आफताब कुछ दिन पहले बिल्डिंग के एक किराएदार से जबरन दुकान खाली करा रहे थे। अमजद अली द्वारा इसका विरोध किया गया। आरोप है कि इसके बाद फाइज ने देहली गेट पुलिस से साठगांठ कर किराएदार के खिलाफ एक मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया, जिसमें अमजद अली का नाम भी लिखवा दिया गया। इस मुकदमे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.