मेरठ, सितम्बर 2 -- Meerut News: अलीगढ़ मार्ग पर कस्बे में मंगलवार दोपहर बाद तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति और उनका बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीनों का उपचार चल रहा है। आरोप है कि कार को शराब के नशे में धुत वर्दीधारी चला रहा था। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। जानकारी के मुताबिक मेरठ निवासी राहुल कुमार मंगलवार दोपहर बाद अपनी पत्नी सरिता और बेटे अर्जुन के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बताया गया कि वे रजपुरा थाना क्षेत्र के बेहट रसूलपुर गांव स्थित अपनी ससुराल गए थे। वहां से वापस मेरठ लौटते समय वह रहरा कस्बे से होकर अलीगढ़ मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार क...