Meerut News: नशे के खिलाफ सड़क पर उतरे बच्चे, थाने पहुंचकर लगाई भविष्य बचाने की गुहार
मेरठ, अगस्त 16 -- Meerut News: मोहल्ला खेवान में अवैध शराब, गांजा, सुल्फा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री के विरोध में रविवार को महिलाएं और मासूम बच्चे सड़क पर उतर आए। हाथों में पोस्टर लेकर बच्चे थाने पहुंचे और नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की बच्चों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोहल्ले में लंबे समय से नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। रविवार को बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चों के साथ थाने पहुंचीं। बच्चों के हाथों में 'हमारा भविष्य बचाइए', 'नशे पर रोक लगाइए' जैसे संदेश लिखे पोस्टर थे। प्रदर्शन के दौरान बच्चों ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि मोहल्ले में नशे का माहौल उनके भविष्य के लिए खतरा बन रहा है। महिलाओं ने भी नशीले पदार्थों की बिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.