Meerut News: नवरात्र : लाल चुनरी और चमकते मुकुट और पोशाक से सज गए बाजार
मेरठ, अक्टूबर 7 -- Meerut News: शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले शहर के बाजार माता रानी के शृंगार के सामान से सज गए हैं। लाल चुनरी, चमकते मुकुट, रंग-बिरंगी पोशाक, फूलों की माला, हार, नथ, कंगन और अन्य शृंगार सामग्री की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बाजारों में पहुंचने लगी है। इस सप्ताह माता रानी के शृंगार के सामान की खरीदारी में तेजी आई है। बुढ़ाना गेट से लेकर लालकुर्ती, सदर, रिठानी और ब्रह्मपुरी के बाजारों में विशेष रौनक देखने को मिल रही है। दुकानों पर माता रानी के लिए अलग-अलग आकार और डिजाइन की पोशाक उपलब्ध हैं। दुकानदारों के मुताबिक अहमदाबाद, बॉम्बे और मेरठ की पोशाक की मांग बनी हुई है। इनमें कढ़ाई, सितारे, गोटा-पट्टी और चमकीले काम वाली पोशाक श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। छोटी से लेकर बड़ी प्रतिमाओं के लिए अलग-अलग आकार की पोशाक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.