मेरठ, अक्टूबर 11 -- Meerut News: शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले शहर के बाजार माता रानी के शृंगार के सामान से सज गए हैं। शनिवार रात बाजारों में भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। लाल चुनरी, चमकते मुकुट, रंग-बिरंगी पोशाक, फूलों की माला, हार, नथ, कंगन और अन्य शृंगार सामग्री की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं को काफी संख्या में देखा गया। बुढ़ाना गेट से लेकर लालकुर्ती, सदर, रिठानी और ब्रह्मपुरी के बाजारों में विशेष रौनक देखने को मिल रही है। दुकानदारों के मुताबिक अहमदाबाद, बॉम्बे और मेरठ की पोशाक की मांग बनी हुई है। इनमें कढ़ाई, सितारे, गोटा-पट्टी और चमकीले काम वाली पोशाक श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। छोटी से लेकर बड़ी प्रतिमाओं के लिए अलग-अलग आकार की पोशाक उपलब्ध हैं। साथ ही बनारसी व जयपुरी लुक में लहंगा चुनरी की भी मांग है। माता रानी के मुक...