मेरठ, अक्टूबर 19 -- Meerut News: मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत अब एक जनवरी 2027 के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नवंबर-दिसंबर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलेगा। आयोग से घोषित कार्यक्रम के तहत 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने, हटाने या किसी प्रकार के संशोधन के लिए आवेदन दिये जा सकेंगे। जनवरी 2027 में वोटर लिस्ट का फाइनल प्रकाशन होगा। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी डा.वीके सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 1200 मतदाताओं के आधार पर बूथों के निर्धारण का कार्य किया जाना है, जो दो नवंबर तक चलेगा। यह भी पढ़ें- वोटर लिस्ट में नाम को लेकर ये काम किया तो जाएंगे जेल, यूपी में SSR तेज इसके बाद 12 नवंबर को वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जाएगा। वोटर लिस्ट के...