Meerut News: नलकूप पर नहाने गए युवक पर लाठी-डंडों से बोला हमला
मेरठ, सितम्बर 12 -- Meerut News: सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी अशोक पुत्र रणवीर के साथ शुक्रवार शाम मारपीट की गई। हमले में युवक घायल हो गया। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाने में दी तहरीर में रणवीर ने बताया कि शुक्रवार शाम उसका बेटा अशोक कस्बा निवासी रूपेश के नलकूप पर नहाने गया था। आरोप है कि इसी दौरान कस्बा निवासी मोनू और शेखर वहां पहुंचे और अशोक से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने अपने साथी शुभम पुत्र सुभाष और हनी के साथ मिलकर अशोक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.