Meerut News: नरहाड़ा में पशुओ के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठनों का हंगामा
मेरठ, जुलाई 13 -- Meerut News: लोहियानगर थाना क्षेत्र के नरहाड़ा गांव के बीच जंगल में रविवार दोपहर छह पशुओ के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठनो ने मौके पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को 12 घंटे में गिरफ्तारी करने का अल्टीमेटम दिया है। सूचना पर एसपी सिटी और सीओ कोतवाली ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची। एसपी सिटी की मौजूदगी में सैंपलिंग के बाद जेसीबी से अवशेषों को दबाया गया। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब दो बजे नरहाड़ा गांव के जंगल में ईख के खेत में पशुओं के अवशेष पड़े होने की जानकारी मिली थी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.