Meerut News: नमिनाथ-नेमिनाथ भगवान की वेदियों के जीर्णोद्धार का हुआ शुभारंभ
मेरठ, अगस्त 4 -- Meerut News: तीरगरान स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में आचार्य सौरभ सागर महाराज के सानिध्य में सोमवार को नमिनाथ और नेमिनाथ भगवान की वेदियों के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ हुआ। ध्वजारोहण सुरेंद्र जैन, अनिल जैन, प्रेमचंद और कोषाध्यक्ष हंस जैन ने किया। जैन समाज अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, रितेश जैन ने देवाज्ञा लेकर संकल्प व्यक्त किया कि जीर्णोद्धार कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कर भगवान को पुनः उनकी मूल वेदियों पर विधिवत विराजमान कराया जाएगा। पंडित संदीप जैन शास्त्री के निर्देशन में संगीत की स्वर लहरियों के बीच जिनबिंबों के विराजमान कराने की संपूर्ण धार्मिक प्रक्रिया संपन्न हुई।भगवान को नवीन अस्थायी वेदी में विराजमान कराने का सौभाग्य सनत कुमार जैन, संचय जैन, अमित जैन, पर्व जैन, मनोज जैन, नवकार जैन, अनुभव जैन और उमंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.