मेरठ, जुलाई 22 -- Meerut News: मोहल्ला छावनी स्थित नजूल की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पालिका सभासद ने ईओ व पालिका अध्यक्ष का एक प्रार्थना पत्र सौंपकर नजूल की भूमि पर कब्जे का आरोप लगाया है। सभासद की शिकायत पर बुधवार को पालिका टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने कब्जाधारी को नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय में कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि आदेश का पालन नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सभासद खालिद अंसारी ने शिकायत करते हुए बताया कि मोहल्ला छावनी में खसरा संख्या 2593 एवं 2604 की नजूल भूमि है। जिसके कुछ हिस्से पर मोहल्ले के ही एक युवक द्वारा कब्जा कर लिया गया है। उसने वहां रोड़ी, डेस्ट व अन्य सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया है। उन्होंने पालिका ईओ से जांच कर कार्रवाई की मांग की। उसकी शिकायत पर बु...