मेरठ, जुलाई 21 -- Meerut News: शासन की ओर से नगर निगम, नगरपालिकाओं, नगर पंचायतों में ओटीएस लाने से मेरठ नगर निगम क्षेत्र के डेढ़ लाख से अधिक बकायेदारों को बड़ा लाभ होने जा रहा है। इन डेढ़ लाख से अधिक बकायेदारों पर नगर निगम के हाउस टैक्स का 100 करोड़ से अधिक का बकाया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि अब लोग आसानी से ओटीएस का फायदा लेकर ब्याज माफ कराकर बकाया भुगतान कर सकेंगे। सोमवार को ही शासन ने अधिसूचना जारी कर नगर निकायों में बकायेदारों के लिए 15 अगस्त से 15 दिसंबर तक के लिए ओटीएस की घोषणा की है। मेरठ निगम क्षेत्र के डेढ़ लाख से अधिक बकायेदारों के लिए यह एक बड़ी राहत भरी खबर है। शासन की ओर से लागू की गई ओटीएस यानी एकमुश्त समाधान योजना के जरिए अब शहरवासियों को अपने हाउस टैक्स के बकाए भुगतान में भारी छूट मिलने जा रही है। पिछले वित्तीय वर्ष मे...