Meerut News: नगर निगम की आय का माध्यम बनेगा ओटीएस
मेरठ, अगस्त 26 -- Meerut News: हाउस टैक्स बकायेदारों के लिए शासन द्वारा लागू की गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) मेरठ नगर निगम के लिए राजस्व बढ़ाने और आम जनता के लिए राहत का बड़ा जरिया बन गई है। इस योजना के तहत मेरठ में टैक्स डिफॉल्टर्स को बड़ी राहत मिलने जा रही है, जिससे नगर निगम के खाली खजाने को भरने में भी मदद मिल रही है। अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी के अनुसार मेरठ में डेढ़ लाख से अधिक लोग हाउस टैक्स, जलकर और सीवर कर के बड़े बकायेदार हैं। इन पर कुल 50 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स बकाया चल रहा है। ऐसे में ओटीएस में बड़ा लाभ हो रहा है। योजना के प्रति शहरवासियों में उत्साह देखा जा रहा है और अब तक 400 से अधिक लोग अपने आवेदन जमा कर चुके हैं। इस योजना के तहत बकायेदारों को बकाए कर पर लगने वाले ब्याज में शत-प्रतिशत (100%) तक की छूट दी जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.