मेरठ, सितम्बर 4 -- Meerut News: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को नगर एवं देहात क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। देर शाम से ही नगर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। मंदिरों में सजे आकर्षक फूल-बंगले, रंग-बिरंगी रोशनी और श्रीराधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, मंदिर परिसर 'नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से गूंज उठे। नगर के महादेव शिव मंदिर, श्री खाटू श्याम मंदिर, पांडे चौक स्थित हनुमान मंदिर, फलावदा रोड स्थित शिव मंदिर, श्री शिव सरस्वती मंदिर, विद्या वाला मंदिर, बाजार स्थित माता मंदिर, पक्का तालाब स्थित झारखंडी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की मनोहारी झांकियां सजाई गईं। झांकिय...