मेरठ, सितम्बर 10 -- Meerut News: बिजली संबंधी समस्याओं और कर्मचारियों पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने किठौर-नंगली विद्युत केंद्र पर धरना दिया। संदीप, यशवीर और महबूब के नेतृत्व में किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि चेकिंग और बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने की धमकी देकर ग्रामीणों से अवैध वसूली की जाती है। खराब ट्रांसफार्मर बदलने और विद्युत लाइन दुरुस्त कराने के नाम पर भी सुविधा शुल्क मांगा जाता है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने भगवानपुर बांगर में खराब ट्रांसफार्मर बदलने तथा राधना में नवल पुलिया से भगवानपुर स्थित सरकारी नलकूप तक जर्जर विद्युत लाइन दुरुस्त कराने की मांग की। कई स्थानों पर लाइन क्षतिग्रस्त और नीचे लटकी होने से हादसे की आशंका जताई।भाकियू ने अतिरिक्त अध...