मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: तेज बारिश के बीच शनिवार देर रात नंगला बट्टू रोड पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। तार के सड़क पर गिरते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। बताया गया कि बारिश के दौरान विद्युत लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा। गनीमत रही कि जिस समय तार सड़क पर गिरा, उसके आसपास कोई मौजूद नहीं था। धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: बिना सुरक्षा उपकरण के 33 केवी तार पर चढ़ा बिजलीकर्मी, हड़कंप घटना के बाद लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...