मेरठ, जुलाई 30 -- Meerut News: बहसूमा कस्बे में गुरुवार को भगवान दक्ष प्रजापति की चतुर्थ भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान दक्ष प्रजापति के जयकारे लगाए। शोभायात्रा से पूर्व मोहल्ला पड़या स्थित प्रजापति धर्मशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे भगवान दक्ष प्रजापति की सुसज्जित झांकी के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बैंड-बाजों की मधुर धुन और भगवान के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: शोभायात्रा के साथ महाराज दक्ष प्रजा...